फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल से दूसरी जेलों में होंगे आठ शिफ्ट 

Thu, 19 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल का लोगो। - फोटो : jail
विज्ञापन
जेल में उधम काटने वाले आठ बंदियों पर शासन का चाबुक चल गया है। डीएम और जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर शासन ने आरोपी बंदियों को प्रदेश की दूसरी जेलों में भेजने के आदेश कर दिए हैं। सभी कुछ ठीक रहा तो अगले दो दिन के भीतर सभी नामित बंदियों को तय की गई जेलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला कारागार में वर्चस्व को लेकर 15 दिनों तक रोजाना मारपीट और हंगामा होता रहा। दो गुटों के बंदी आमने-सामने आ गए। बैरक नंबर 17बी और 18बी के बंदियों के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। कई बार बाहर से पीएसी बुलवाकर बंदियों को फटकारना पड़ा था।

कई दिनों तक जेल का माहौल तनवापूर्ण रहा। डीआईजी, डीएम और एसएसपी को खुद कारागार के भीतर जाकर माहौल को देखना पड़ा। सात मई को हुए बवाल मेें तो बंदियों ने एक बंदीरक्षक को पकड़कर उसे बुरी तरह से पीट दिया था। एक डिप्टी जेलर को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी।
विज्ञापन


उस समय डीएम डीके सिंह ने तत्कालीन व्यवस्थ के तहत छह बंदियों को तो जिले के पड़ोसी  जिलों में शिफ्ट कर दिया था। जेल अधीक्षक ने 15 और बंदियों के नाम शासन को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने वाले बंदियों के भेजे थे।

शासन ने इनमे से आठ बंदियों को दूसरी जेलों में भेजने के आदेश आईजी कारागार को कर दिए हैं। सभी कुछ ठीक रहा तो अगले दो दिनों के भीतर आरोपी बंदी दूसरी जेलों में भेज दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें