फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बदमाशों ने पेपर मिल कर्मचारी को लूटा 

Sat, 10 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
खतौली में नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर पेपर मिल कर्मचारी को लूटा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और फरार हो गए। रोहाना निवासी विकास त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी मोहद्दीपुर में स्थित पेपर मिल में कर्मचारी है। बृहस्पतिवार शाम को विकास त्यागी ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन


शाम के करीब सात बजे हाईवे पर एक होटल के पास दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने विकास त्यागी को रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचों के बल पर तीन हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने विकास त्यागी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पुुलिस ने लूट की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें