फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: वोट न देने पर बुजुर्ग की हत्या, फिर बेटे को बुरी तरह पीटा, इलाके में फैली सनसनी

Tue, 20 Apr 2021 08:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के गांव पलड़ी में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देने पर कुछ लोगों ने एक वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके पुत्र को बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के ब्लाक शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी में अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देने पर कुछ लोगों ने एक वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके पुत्र को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को शाहपुर तिराहे पर रख कर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी इरशाद (60 वर्ष) का भतीजा कामिल भी प्रधान पद का प्रत्याशी है। परिजनों का आरोप है कि दूसरे प्रत्याशी के समर्थक उन्हें अपने पक्ष में वोट देने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के ही चार युवक आए और उनके प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं देने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने इरशाद का गला घोंट दिया। बेटा सलमान बचाने आया तो हमलावरों ने उसके सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: यूपी: हाथों में हथियार, मुंह में सिगरेट, कानून का नहीं कोई खौफ, सामने आई ये चौंकाने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन दोनों को शाहपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। इरशाद की पत्नी ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विनय गौतम का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सख्ती: प्रदेश में हर सप्ताह दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, मेरठ में तीन दिन रहेगी बंदी, ये रही बड़ी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें