फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से बाजार बंद, पुलिस फोर्स तैनात 

Sat, 06 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर के बाद खालापार में बंद पड़ा बाजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के खालापार में ट्रिपल मर्डर के बाद से बाजार पूरी तरह बंद है। रात से प्रशासन ने दोनों पक्षों के घरों के आसपास भारी फोर्स तैनात कर रखी है। शुक्रवार को भी दिनभर बाजार बंद रहा और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। खालापार में वसीम के होटल पर हुई ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद से ही आसपास का बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि बाहर काफी फोर्स तैनात था। मृतक और आरोपी पक्ष के घर आसपास होने के कारण मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। शुक्रवार दिन में दरोगा की कोठी के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद रहा है। जिस होटल पर रात घटना हुई, वहां बर्तन आदि पूरे दिन पड़े रहे। माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।   

आरोपियों के मकानों पर लटके ताले
खालापार के ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें देनी शुरू की तो आसपास के रिश्तेदारों ने भी फरार होना शुुरू कर दिया। पुलिस की पूछताछ के डर से ज्यादातर लोग अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। शहर के बाहर रहने वाले रिश्तेदारों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें