फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो...हाईवे के हैवान हैं मेरे पास

Sat, 06 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईवे के हैवानों को तलाश कर रही पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह जोर का झटका लगा। एक महिला ने 100 नंबर पर कॉल करके बताया कि मां-बेटी से गैंगरेप के आरोपी उसके पास हैं। थोड़ी देर बाद महिला ने नंबर बदलकर अपने पुत्र के अपहरण की झूंठी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब जांच की तो दोनों सूचनाएं फर्जी निकलीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रेडियो निरीक्षक शाहनवाज हुसैन ने बताया कि ममता नाम की एक महिला द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2016 की सुबह करीब 8.15 बजे से सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर 100 नंबर पर बार-बार कॉल की।

महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बताया कि हाइवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप करने वाले मुल्जिम उसके पास हैं। कुछ देर बाद इस महिला ने दूसरे मोबाइल नंबर से 100 नंबर पर कॉल करके बताया कि मेरे डेढ़ वर्ष के बच्चे का एक महिला व दो व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस महिला ने आधे घंटे में 100 नंबर पर करीब 27 बार कॉल की। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तरह-तरह की झूंठी सूचनाएं दीं। एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला कि कॉल करने वाली इस महिला का नाम सपना पत्नी रामपाल निवासी गांव कैथाला थाना गुलावठी है।

सपना द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। जिसके लिए थाना गुलावठी पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी अनीस अहमद ने कहा कि महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें