फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Rampur Tiraha Kand : अदालत में कराई गई पीड़िता की गवाही, 10 आरोपी हुए हाजिर, ये था पूरा मामला

Wed, 15 May 2024 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Rampur Tiraha incident : चर्चित रामपुर तिराहा कांड में बुधवार को अदालत में पीड़िता की गवाही कराई गई। वहीं, 10 आरोपी भी कोर्ट में हाजिर हुए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
अदालत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में चर्चित रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में एक पीड़िता की गवाही कराई गई। अब इस मामले की रोजाना सुनवाई होगी। दस आरोपी अदालत में हाजिर हुए। अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह ने सुनवाई की।

विज्ञापन


उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा, बचाव पक्ष के श्रवण कुमार एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को सुनवाई के दौरान दस आरोपी हाजिर हुए। उत्तराखंड के गोपेश्वर से पहुंची दो पीड़िताओं में से एक की गवाही पूरी हो गई। जबकि दूसरी पीड़िता की बृहस्पतिवार को गवाही होगी। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।  किसी विशेष परिस्थिति को छोड़कर अब पत्रावली में रोजाना सुनवाई के आदेश दिए गए हैं।

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 की रात अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। इनमें महिला आंदोलनकारी भी शामिल थीं। पुलिसकर्मियों ने रात करीब एक बजे रामपुर तिराहा पर बस रुकवा ली गई। आरोप है कि महिला आंदोलनकारियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया। उत्तराखंड संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 25 जनवरी 1995 को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे, जिसकी सुनवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति
विज्ञापन

अब इन मामलों में चल रही सुनवाई
रामपुर तिराहा कांड में सेशन कोर्ट में सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में सुनवाई चल रही है, जबकि सीबीआई बनाम बृज किशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली का मजिस्ट्रेट ट्रायल चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें