किशोरी ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा ने उसके माता-पिता व भाई के बारे में पूछा। उसने उन्हें भट्ठे पर जाना बताया तो आरोपी ने दरवाजे की कुंडी और लाइट बंद कर बदनीयती से पकड़ लिया। उसने शोर मचाकर छत पर झाड़ू लगा रही अपनी छोटी बहन को अपनी दादी को आवाज लगाने को कहा। शोर होने पर आरोपी उसकी दादी के पास ही भागते हुए पहुंचा और माफी मांगने लगा।
वहीं, कुछ देर बाद उसका भाई भी घर पहुंचा और घटना का विरोध किया तो आरोपी उसकी दादी व भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर फरार हो गया। बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एससी /एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, आरोपी रिटायर्ड दरोगा जयप्रकाश का कहना है कि किशोरी के पिता पर 2.30 लाख रुपये लेनदेन के है। उसने मंगलवार शाम रुपये देने का वादा किया था, लेकिन शाम को भट्ठे से देर से आने के चलते वह सुबह गया था। किशोरी व उसके परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।