कड़ी सुरक्षा में मोहित को फतेहपुर जेल से लाया गया
राधा रानी हत्याकांड में मोहित इन दिनों फतेहपुर जेल में बंद है। सोमवार को उसे कड़ी सुरक्षा में यहां लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर उसे फिर से कड़ी सुरक्षा में वापस फतेहपुर भेज दिया गया। भावना को भी जेल भेज दिया गया।
रोहित सांडू गिरोह का शॉर्प शूटर है मोहित
एडीजीसी आशीष त्यागी ने बताया कि मोहित शातिर अपराधी है, जो रोहित सांडू गिरोह का शॉर्प शूटर है। उस पर सिखेडा, नई मंडी, तितावी, मंसूरपुर, खतौली आदि थानों में संगीन अपराधों के 14 मुकदमे दर्ज है।
मोबाइल फोन की रिकार्डिंग बनी सजा का आधार
राधा रानी हत्याकांड में वादी समेत अन्य मौके के गवाह पक्ष द्रोही हो गए थे। विवेचक मदन सिंह बिष्ट द्वारा कोर्ट में पेश की गई मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और मोहित व भावना के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग सजा का आधार बनी है। यह मोबाइल भी भावना से पुलिस ने बरामद किया था।