उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भगवानपुरी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की गई थी। इस मामले में अदालत ने बुधवार को आजीवन कारावास की सुनवाई हुई। मृतका के ससुर को दस और सास को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सुमित पंवार ने प्रकरण की सुनवाई की।