फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: पहले पिता की गर्दन पर मारा चाकू, फिर गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत, दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 11 Nov 2021 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में पिता की हत्या करने वाले बेटे व उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गुरुवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। खुलासा हुआ है कि बेटे ने पहले पिता की गर्दन पर चाकू मारा और फिर गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पचेंडा कलां के जंगल में मिले शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसकी हत्या का भी खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से आला-ए-कत्ल भी बरामद कर दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा कलां के जंगल में हिमांशु के खेत में गत तीन नवंबर को अधेड़ का शव मिला था। तीन दिन बाद शव की पहचान मूल निवासी गांव भारसी थाना कांधला व हाल निवासी शांतिनगर परवेंद्र पंवार के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद परवेंद्र के बेटे कार्तिक और उसके दोस्त आदर्श कॉलोनी निवासी निशांत को गिरफ्तार किया है।
 
पूछताछ में कार्तिक ने बताया कि परवेंद्र गाड़ी चलाता था और शुरू से ही नशे का आदी था। इसके चलते वह काफी समय से पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता आ रहा था। इससे परेशान होकर कार्तिक ने अपने दोस्त निशांत के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। कार्तिक ने पिता को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने के लिए कहा, तो वह इसके लिए तैयार हो गया। तीन नवंबर को कार्तिक और निशांत उसे कार में बैठाकर ले गए। जब कार पचेंडा कलां-चांदपुर रोड पर पहुंची तो जंगल में एक कुआं देख कर दोनों ने कार रोक ली। कार रुकते ही कार्तिक ने पिता परवेंद्र पंवार की गर्दन पर चाकू से वार किया। इसके बाद कार्तिक ने पिता के गले में पड़े गमछे से ही उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव के शरीर से कपड़े उतारकर शव को कुएं में डाल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज न कराने पर गहराया शक
गांव पचेंडा कलां के जंगल में तीन नवंबर को परवेंद्र पंवार का शव बरामद हुआ था। इसके तीन दिन बाद शव की शिनाख्त हो गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या किए जाने की भी पुष्टि हो गई। इसके बावजूद परिजनों ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, जिसके चलते पुलिस का उन पर शक गहरा गया। यही कारण रहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो हत्यारोपी बेटे और उसके दोस्त तक पुलिस के हाथ जा पहुंचे, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें