फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: युवक की गला दबाकर हत्या, पिता बोले- घर से बुलाकर ले गए थे तीन दोस्त

Thu, 01 Jul 2021 11:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यहां युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने बताया कि तीन दोस्त उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी युवक मोहित (30 वर्ष) की तीन युवकों ने मिलकर हत्या का दी। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


उधर, मृतक के पिता ने गांव के ही गजेंद्र, गगन व गादला निवासी एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी गंगाराम ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही दो युवक गजेंद्र व गगन और पड़ोस के गांव गादला निवासी एक युवक बुधवार देर शाम उसके बेटे मोहित को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर गादला शराब के ठेके पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके गले पर चोट के निशान है।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। भोपा सीओ गिरजा शंकर का कहना है कि हत्या का मकुदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें