फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की मूर्ति खंडित की

Sat, 13 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शिव मंदिर में मूर्ति खंडित होने की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी के शिव मंदिर में किसी शरारती तत्व ने भगवान शंकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। जिससे लोगों ने आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थित को संभाला। देर रात को लोगों के सहमति से एक मूर्तिकार को बुला कर खंडित हुए भगवान शंकर के त्रिशूल को बदल दिया गया।
विज्ञापन


जनकपुरी मोहल्ले के होली चौक के पास शिव मंदिर स्थित है। मंदिर का पुजारी कई दिनों से बाहर गया हुआ है। शुक्रवार को किसी ने मंदिर में घुस कर संगमरमर की बनी भगवान शंकर की मूर्ति के त्रिशूल को खंडित कर दिया। शाम को श्रद्धालु पूजन के लिए मंदिर में गए तो मूर्ति को खंडित पाया। जिसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया तथा मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मिश्रित आबादी में मूर्ति खंडित होने की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। 

बाद में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर मोहल्ले में ही मूर्ति बनाने वाले एक मूर्तिकार को बुलवा कर नया त्रिशूल लगवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया। सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि अब सब शांत है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है, यदि कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर ऐसा करने वालों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें