फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह कर रहा आरोपी पति

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।  गांव अंतवाड़ा में पति अंकुर ने ही अपनी पत्नी बेबी की गोली मारकर हत्या की थी और खुद को गोली मारकर घायल कर लिया था। इंस्पेक्टर केपी सिंह के मुताबिक मेरठ अस्पताल में भर्ती आरोपी पति अब भी अपने बयान में यही कह रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया। उधर, मौका ए वारदात पर मिले तमंचे और पांच साल की बेटी परी के बयान से इस हत्याकांड का खुलासा घटना की रात ही हो गया था।
विज्ञापन


ससुर धीर सिंह ने भी दामाद और उसकी मां मुनेश के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर केपी सिंह के अनुसार गांव अंतवाड़ा में बुधवार रात अंकुर ने ही घरेलू कलह के चलते पत्नी बेबी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड पर पर्दा डालने के लिए आरोपी अंकुर ने खुद को भी तमंचे से अपनी जांघ में गोली मार ली थी। घटना की रात अंकुर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि तीन बदमाश मकान में घुसे।

इन बदमाशों ने मकान में लूटपाट की। पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसको भी गोली मारकर घायल कर दिया।  इंस्पेक्टर के अनुसार अंकुर भी मौत के मुंह से जिंदा बाल बाल बचा है। मेरठ अस्पताल में आरोपी पति के बयान लेने के बाद उन्होंने चिकित्सक से भी बातचीत की थी। चिकित्सक ने बताया कि अंकुर के जांघ में जिस जगह गोली लगी है। वह उसके लिए आत्मघाती साबित हो सकती थी। 
विज्ञापन


अगर बुलेट जरा भी नस से टच हो जाती तो अंकुर की भी मौके पर ही मौत हो जाती। इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात पर पर्दा डालने के लिए अंकुर ने खुद को गोली जरूर मारी, लेकिन वह गोली उसकी भी जान ले सकती थी। अंकुर की किस्मत ने साथ दिया और वह बच गया। 
इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल अंकुर मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पति के बयान उसके झूठ की ओर इशारा कर रहे हैं। पत्नी की हत्या में उसे जेल जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें