फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप एडमिन और मेंबर के खिलाफ मुकदमा  

Fri, 09 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में चल रहे व्हाट्सअप ग्रुप पर भारत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रुप एडमिन और ग्रुप मेंबर के विरुद्ध तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शाहपुर थाने पहुंचे भाजपा नेताओं नितिन मालिक, धर्मबीर बालियान, सम्राट  चौधरी, विजय चौधरी आदि ने तहरीर देते हुए बताया कि एक वॉट्सअप ग्रुप पर शाहपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने भारत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

भाजपा नेताओं  ने आरोप लगाया कि टिप्पणी किए जाने के पीछे एक सोची समझी साजिश है। जो  लोग माहौल बिगाड़ने के साथ धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रच रहे हैं,  जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत माता के  प्रति अशोभनीय टिप्पणी से धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश है।
विज्ञापन


भाजपा  नेताओं ने उक्त आरोपी एवं ग्रुप एडमिन  पर रासुका लगाने की मांग की  है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गिरीश त्यागी ने बताया कि ग्रुप एडमिन के माध्यम से आरोपी का  पता लगाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें