भोपा। एक सप्ताह पूर्व गंग नहर में कूद कर आत्महत्या करने वाले युवक का शव भोपा गंग नहर में तैरता मिला। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजन शव गांव ले गए।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी सुधीर ने एक सप्ताह पूर्व निरगाजनी के पास गंग नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। तभी से परिजन और गोताखोर शव की तलाश में लगे थे।
बृहस्पतिवार को सुधीर का शव भोपा पुल के करीब गंग नहर में तैरता मिला। बेलड़ा निवासी गोताखोरों शाजिद, इंतजार, शमीम के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे सीओ अकील अहमद, थानाध्यक्ष प्रभाकर कैंतुरा से परिजनों ने किसी की कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।