फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों पर हत्या का शक

Fri, 03 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर में नहाते समय डूबे किशोर का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से गंगनहर में उसे तलाश कराया। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। क्षेत्र के लोगों ने दोस्तों पर गंगनहर में धक्का देकर किशोर की हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पिता ने चारों दोस्तों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल ने भी थाने पहुंच कर पुलिस से किशोर की डूबने की जानकारी ली।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी अमृत पाल का इकलौता पुत्र नमन कुमार (17) मोहल्ले के रहने वाले चार दोस्तों विकास, गौरव, पोपीन और नितिन शर्मा के साथ बुधवार को खतौली में आया था। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि नमन कुमार को छोड़कर चारों दोस्तों ने गंगनहर पर बैठकर दो बीयर पी थी। इसके बाद ये पांचों दोस्त गंगनहर में नहाने लगे। नहाते समय नमन कुमार गंगनहर में डूब गया।

दोस्तों पर तैरना नहीं आता था, इसलिए इन्होंने शोर भी मचाया। शोर मचाने के बावजूद नमन को बचाने लिए कोई नहीं आया। नमन के डूबने पर चारों दोस्त पूरी तरह से घबरा गए थे। ये चारों वहां से निकलने लगे तो लोगों ने इनको पकड़ लिया। लोगों ने चारों दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस सौंप दिया।  दोस्तों ने रातभर पुलिस को नमन के डूबने की बात नहीं बताई। समाचार पत्रों में खबर पढ़कर नमन के परिजन बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने थाने में रखे नमन के कपड़े पहचान लिए। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोगों ने दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पिता अमृत पाल ने चारों दोस्तों के खिलाफ नमन को गंगनहर में धक्का देकर हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। परिजनों ने गोताखारों की मदद से गंगनहर में किशोर को तलाश कराया। 
विज्ञापन

मगर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें