फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 22 Mar 2019 11:55 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव मुंडभर में दो दिन पूर्व हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह एक ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें तीन युवक गोलियां लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स व पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



दो दिन पूर्व गांव मुंडभर निवासी सरताज कश्यप की अनुज व सनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह सनी अपने दोस्तों अंकुर, अनुज, सनी, टिंकू व धीर सिंह के साथ सरताज के घर जा पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें वहां मौजूद अंकित, सोनू व रितेश गोली लगने से घायल हो गए। अंकित को पेट में, रितेश को सीने में और सोनू को पैर में गोलियां लगीं।

इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों घायलों को शामली हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से रितेश को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसओ भौराकलां वचन सिंह अत्री टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली। साथ ही दबिश देकर अनुज, सनी व टिंकू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंकुर व धीर सिंह फरार हो गए। एसओ ने बताया कि सरताज कश्यप की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटा है मुख्य आरोपी
भौरकलां। ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अंकुर आपराधिक प्रवृत्ति का है, जो कई वारदातों में शामिल रह चुका है। एसओ वचन सिंह अत्री का कहना है कि वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें