फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार, लूटी गई नकदी और शस्त्र हुए बरामद 

Mon, 07 Aug 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी पुलिस ने एक लाख 90 हजार रुपये की लूट का खुलासा कर दिया। लूटपाट करने वाले पिता-पुत्र समेत  तीन लोगों को लूटी गई रकम व शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया है। ग्राम शेरनगर निवासी मोहम्मद शादिक ने गाड़ी खरीदने के लिए शुक्रवार को बैंक से एक लाख 90 हजार रुपये निकाले थे, जिसे उसने अपने पुत्र शारिक को दिए थे। शारिक रुपये लेकर गाड़ी मालिक को देने के लिए जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने तमंचे के बल पर नगदी लूट ली थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में  एसएसपी अनंत देव ने पत्रकारों को बताया कि नईमंडी पुलिस ने लूटकांड में शेरनगर निवासी इदरीश पुत्र नसरूद्दीन व उसके पुत्र अब्दुलकरीम व शाहिद को लूटी गई रकम व शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे़ गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

स्कूल में पढ़ा रहा था दोहरे हत्याकांड का आरोपी 
नईमंडी कोतवाली पुलिस ने दो वर्षों से फरार दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित था। वह शाहजहांपुर में छिपा कर एक स्कूल में पढ़ा रहा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव ने पत्रकारों को बताया कि छपार के गांव कासमपुरा निवासी विनोद व प्रमोद पुत्रगण जिलेराम की 2 फरवरी 2015 को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर उस समय गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी, जब दोनों भाई कोर्ट में तारीख भुगत कर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पर कासमपुर निवासी सतीश, धर्मेंद्र, सतवीर, संदीप,  ओमवीर के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एक हत्यारोपी ओमवीर तभी से फरार चल रहा था। पलिस उसकी कुर्की कर चुकी थी और उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित था।   एसएसपी ने बताया कि  नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने एक सूचना के आधार पर जनपद शाहजहांपुर के गांव बिहारीखुर्द के एक विद्यालय से आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा, कारतूस व खोखा कारतूस भी बरामद किया। वह दो साल से वहां छिपा कर बच्चों को पढ़ा रहा था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें