फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हत्या से सनसनी, सिर में लोहे का बाट मारकर नौकर को उतारा मौत के घाट, किसान के घर करता था काम

Tue, 26 Mar 2024 12:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक किसान के घेर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि अज्ञात लोगों ने किसान के नौकर के सिर में लोहे का बाट मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के ग्राम बढ़ीना कलां में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बढ़ीना कलां गांव में किसान के घेर में सो रहे बंगाल निवासी नौकर की सिर में लोहे का बाट मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, मौके पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सीओ फुगाना डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि थाना तितावी पुलिस को ग्राम बुढ़ीना कलां निवासी जितेंद्र कुमार सैनी के नौकर बंगाल निवासी सुमरा (52) की अज्ञात लोगाें द्वारा हत्या करने की मंगलवार सुबह के समय सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जानकारी मिली कि सुमरा किसान जितेंद्र कुमार सैनी के यहां पिछले छह-सात महीने से नौकरी रह रहा था। वह सोमवार रात्रि को घेर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसके सिर में 20 किलो का लोहे का बाट मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से मिले बाट को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

पुलिस का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें