फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव    

Mon, 15 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अभीपुर में घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव अभीपुरा के जंगल में रविवार की रात बदमाशों ने किसान की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर डाली। सुबह ट्यूबवेल पर चारपाई पर किसान का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। किसान की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भाकियू और रालोद नेताओं ने हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार के समझाने पर करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस को शव उठाने दिया। एसपी सिटी ने डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट टीम बुलवाकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल कराई। मृतक के चाचा रविंद्र ने अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।      

मंसूरपुर निवासी किसान विकास उर्फ बिल्लू (45) पुत्र स्वर्गीय राजसिंह खलीफा दो भाई हैं। छोटा भाई कपिल दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। विकास के हिस्से में करीब 18 बीघा जमीन आती है। किसान की जमीन गांव अभीपुरा के पास ही स्थित है। जमीन को उसने गांव अभीपुरा निवासी किरणपाल पुत्र मीरसिंह को ठेके पर दे रखी है। पुलिस के मुताबिक विकास की दो दिन से ट्यूबवेल खराब थी।
विज्ञापन


रविवार को विकास ने अपनी ट्यूबवेल को ठीक कराया। रविवार रात किसान विकास और किरणपाल दोनों खेतों में पानी चलाने गए थे। रात करीब दस बजे किरणपाल पानी चलाकर अपने घर चला आया था। विकास अपनी ट्यूबवेल पर ही चारपाई पर सो गया। विकास सुबह घर नहीं पहुंचा था। विकास की 18 साल की बेटी शालू और 16 वर्षीय बेटा अभिषेक हरियाणा के किसी कालेज में पढ़ते हैं। बेटा और बेटी कालेज की छुट्टी होने पर गांव आए हुए थे।

सोमवार सुबह विकास को अपनी बेटी व बेटे को हरियाणा कालेज में छोड़ने जाना था। विकास सोमवार सुबह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी संगीता ने किरणपाल को उसके मोबाइल पर फोन करके पति के बारे में पूछताछ की। किरणपाल सुबह के करीब चार बजे विकास को देखने के लिए खेतों पर गया। किरणपाल को ट्यूबवेल पर विकास का चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। विकास का किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।

धारदार हथियारों के निशान मृतक के चेहरे पर भी थे। किरणपाल ने विकास की पत्नी और ग्रामीणों को मोबाइल पर वारदात की जानकारी दी। विकास की हत्या को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण एकत्र होकर नलकूप पर पहुंचे। 

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सूक्ष्म प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस शव को उठाने लगी। भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी, रालोद नेता विकास बालियान और संजय राठी ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। नेताओं का कहना था कि जब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं होगा, वह शव नहीं उठाने देंगे। सूचना मिलने पर एसपी सिटी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी ने हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन देकर नेताओं को शांत किया। करीब डेढ़ घंटा बाद नेताओं ने पुलिस को शव उठाने दिया। एसपी सिटी ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉयड एवं फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुलवाया और घटनास्थल की जांच कराई। मृतक के चाचा रविंद्र पुत्र खजान सिंह ने अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किसान हत्याकांड की जांच में जुट गई है।      

किसान की किसी  से नहीं थी रंजिश 
मंसूरपुर। पुलिस को किसान हत्याकांड में अभी तक कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है, जिस पर जांच का आधार केंद्रित किया जा सके। ग्रामीण मृतक से किसी की रंजिश न होना भी बता रहे हैं, इसलिए पुलिस को कोई लाइन नहीं मिल पाई है। पुलिस को शक है कि किसान ने ट्यूबवेल पर बदमाशों को पहचान लिया हो, इसलिए बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। सीओ सूक्ष्म प्रकाश का कहना है कि किसान हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सर्विलांस टीम को  लगाया गया है।      

डॉग 150 मीटर पर जाकर रुक गया      
मंसूरपुर। एसपी सिटी राजेश कुमार ने किसान विकास के हत्यारे बदमाशों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलवाया। डॉग स्क्वॉयड घटनास्थल से चला तो वह करीब 150 मीटर की दूरी पर जाकर रुक गया। उस जगह पर बीयर की बोतल और नमकीन के खाली पैकेट पड़े मिले। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि बीयर की बोतल और नमकीन के पैकेट दो दिन से पड़े हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें