फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का विरोध, बसों में तोड़फोड़

Tue, 05 Jun 2018 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। हादसे के विरोध में लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। भीड़ ने दो बसों के शीशे तोड़ डाले। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मोहल्ला बालकराम निवासी जहांगीर जीटी रोड पर त्यागी नर्सिंगहोम के पास ट्रांसपोर्ट की दुकान करता है। सोमवार शाम जहांगीर का 15 वर्षीय पुत्र उबेद दुकान के बाहर खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रही भैंसाली डिपो की रोडवेज मेरठ की ओर जा रही थी। इस बस ने सड़क किनारे खड़ी रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा की चपेट में आने से उबेद गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। चालक बस को सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गया। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगाते हुए चालकों द्वारा रोडवेज बसों को तेज गति से चलाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने खड़ी रोडवेज बस के पत्थर मारकर शीशे तोड़ डाले।

इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी भैंसाली डिपो की बस के भी भीड़ ने पत्थर बरसाकर शीशे तोड़ दिए। शीशों तोड़ने को लेकर बसों में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री बसों से कूदकर अपनी जान बचाकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भीड़ बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने घायल उबेद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहनों में सवार लोग गर्मी की वजह से परेशान रहे। जाम खुलने पर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें