फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका, चेहरे को तेजाब से जलाया

Sat, 10 Jun 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
काली नदी से युवक की लाश निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में बदमाशों ने युवक की हत्या कर उसके शव को काली नदी में फेंक दिया। बदमाशों ने पहचान मिटाने के लिए युवक के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे जला दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से की। परिजनों ने बदमाशों द्वारा बाइक लूटकर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी किसान श्याम सिंह का 25 वर्षीय आदेश पांच जून को घर से बाइक लेकर काम की तलाश में निकला था। आदेश के घर नहीं लौटने पर परिजन को अनहोनी की चिंता सताई। शुक्रवार सुबह गांव रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।

शुक्रवार दोपहर को लापता आदेश के परिजन कोतवाली में पहुंचे। पुलिस से शव की जानकारी लेकर परिजन सीधे पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान आदेश के रूप में की। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने बाइक लूटने के बाद आदेश की हत्या करके शव को काली नदी में  फेंक दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों के तहरीर देकर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हत्या के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें