फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्रामीण से लूटे एक लाख रुपये, तमंचे की बट से किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 May 2024 06:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कपड़े की फेरी लगाने वाले से एक लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं तमंचे की बट से घायल भी कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने ग्रामीण से एक लाख रुपये लूटे। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में कांधला मार्ग पर दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कपड़ा फेरी करने वाले अली अहमद से एक लाख पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के चंदनपुरी जमालपुर निवासी अली अहमद गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। मंगलवार को वह बुढ़ाना-कांधला मार्ग से गुजर रहा था। इसी बीच पीर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने ग्रामीण को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने ग्रामीण से करीब एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। 

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में ग्रामीण को कस्बे की सीएससी पर भर्ती करवाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें