मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। 21 सितंबर की रात को मंसूरपुर के घासीपुरा के बाहर मकान की छत पर तीन युवकों के गोली लगे शव मिले थे। मृतकों की पहचान गौरव, सचिन और दीपक के रूप में हुई थी।
आठ पुलिसकर्मियों के सस्पेंड करने की घोषणा करने पर मामला शांत हो गया था। गौरव के पिता त्रिलोक सिंह ने वारदात की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की है। प्रार्थनापत्र एसएसपी को दिया है। कप्तान का कहना है कि पत्र शासन को भेज दिया जाएगा।