फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने पर बिलासपुर में संघर्ष, पांच लहूलुहान

Wed, 30 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर में दुकान के बाहर पानी भरने के दौरान हुई कहासुनी पर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने के बाद जमकर पथराव हुआ। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को मौके से खदेड़ा। संघर्ष में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से दस लोग नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

बिलासपुर में मुशर्रफ हलवाई की दुकान करता है। सोमवार दोपहर गांव का ही इकराम पक्ष का एक बच्चा नल से पानी भरने के लिए आया। इसी दौरान मुशर्रफ का बच्चे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चे की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों के आ जाने से दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलवाकर फैसला करा दिया। मुशर्रफ के पक्ष के अनीस के अनुसार सोमवार रात आरोपी पक्ष के करीब दर्जनों लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। झगड़े के दौरान मुशर्रफ, अनीस, सितारा, रोबी और समीना को चोटें आईं। 

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपी और पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग मंगलवार को एक दूसरे पर झगड़े का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे। दोनों पक्षों ने एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा के सामने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने कोतवाल राजीव गुप्ता को बुलवाकर मामले की जानकारी ली और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामले में अनीस पुत्र छंगा की तहरीर पर इकराम, अकरम, असलम, शाहआलम, सद्दन, बब्बन, जीशान, मानू, लाला, रिज्जवान और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें