फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की बलि देने का प्रयास

Sun, 24 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम लोगो। - फोटो : crime logo
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव छोटा रसूलपुर में एक तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के लिए अपनी बेटी की बलि देने का प्रयास किया, लेकिन एन वक्त पर उसकी पत्नी को मामले की भनक लग गई। ग्राम प्रधान की मदद से महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारा मामला बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। आरोपी पूर्व में कब्रिस्तान में कब्र खोदकर एक महिला और बच्चे के शव की गर्दन काट चुका है।
विज्ञापन

  गांव रसूलपुर कैलोरा के प्रधान रामपाल के मुताबिक शनिवार को गांव के मजरा छोटा रसूलपुर की रहने वाली एक महिला उनके घर पर पहुंची। महिला ने प्रधान को बताया कि उसका पति अपने दो भाइयों के साथ मिलकर तंत्र क्रिया का काम करता है। पंचायत चुनाव के दौरान तीन माह पूर्व उसके पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर रात के समय गांव के कब्रिस्तान में कब्र खोदकर पहले दिन एक महिला के शव की गर्दन काटकर तंत्र क्रिया की।   उसके दो दिन बाद वह एक बालक के शव की गर्दन काटकर लाया। उसने विरोध किया तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी की बलि देने की कोशिश की। उसकी बेटी ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने धमकी दी है कि अगर वह पुलिस को जानकारी देगी तो, वह उसकी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन

  ग्राम प्रधान महिला को लेकर थाने के लिए चल दिया तो तांत्रिक ने अपने भाई को पीछा करने के लिए भेजा। प्रधान ने भूड़ पुलिस चौकी पर घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने शुगर मिल गेट के पास से तांत्रिक के भाई को पकड़ लिया। इसके बाद प्रधान महिला को लेकर थाने में एक दरोगा से मिला। प्रधान ने महिला की तरफ से दरोगा को तहरीर दिलवा दी है। प्रधान रामपाल का कहना है कि कब्र खोद कर शवों की गर्दन काटने का मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण मामले में तनाव होने की आशंका बन सकती है।

तांत्रिक क्रिया में एक महिला भी शामिल
ग्राम प्रधान रामपाल ने बताया कि महिला ने उनको यह भी बताया है कि उसके पति तांत्रिक का साथ देने में उसके दो भाइयों के अलावा रामराज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और पुरुष भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें