फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों को असलाह सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
असलहा सप्लाई का आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बदमाशों के गैंग को असलाह सप्लाई करने वाले सप्लायर को पुलिस ने देर रात देवी रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सप्लायर के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए। बिल्लू की हत्या की साजिश रचने वाले विवेक गिरोह को भी आरोपी ने हथियार दिए थे।
विज्ञापन


मोबाइल फोन पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी को बदमाशों के गिरोह को असलाह सप्लाई करने वाले सप्लायर के होने की सूचना मिली। सूचना के अनुसार इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बृहस्पतिवार को देर रात के समय बुढ़ाना कांधला मार्ग पर गांव कुरालसी जाने वाली देवी रोड को घेर लिया। पुलिस ने जौला के जंगल से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस आश्चर्यचकित रह गई। पकड़े गए युवक से पूछता के बाद पुलिस ने बताया कि युवक मेरठ के जाकिर कालोनी का रहने वाला हारुन पुत्र दफेदार है। हारुन मूल रूप से जौला गांव का रहने वाला है। वह करीब दस वर्ष पहले मेरठ जाकर बस गया था। 
पुलिस ने बताया कि हारुन जौला गांव के रहने वाले तमंचे बनाने में माहिर उम्मेद से असलाह लेकर बदमाशों के गैंग को सप्लाई करता है। उम्मेद तमंचे बनाने के मामले में जेल जा चुका है। वह आजकल जमानत पर बाहर है। पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में दो दिन पहले पकड़े गए ववेक, विक्रांत, मोनू को भी हारून ने ही असलाह दिए थे। उन्हीं असलाहों से आजमगढ़ से पेशी पर कोर्ट में आ रहे बिल्लू की हत्या की जानी थी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस को अब असलाह बनाने वाले उम्मेद की तलाश है। पुलिस ने पूछताछ के बाद असलाहों के सप्लायर हारून का चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें