फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को भी चूना लगा चुका है गुलशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को भी चपत लगा चुका है गुलशन
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर के सरसावा एयरबेस पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया युवक गुलशन उपाध्याय अपने पिता को भी मिलिट्री में भर्ती के नाम पर 30 हजार रुपये का चपत लगा चुका है। जलालपुर के पास हैदरनगर गांव निवासी गुलशन ने डेढ़ साल सहपाठी छात्रा के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद से दोनों सहारनपुर में रह रहे हैं। घर से भागने के बाद से गुलशन अपने गांव नहीं लौटा है।
विज्ञापन

सहारनपुर के सरसावा एयरबेस पर पकड़े गए गुलशन उपाध्याय के बारे में तितावी पुलिस से मामले की जानकारी ली गई। थाने में गुलशन के खिलाफ कोई मामला नहीं है, लेकिन गांव में जांच के दौरान यह सामने आया कि वह खुराफाती किस्म का युवक है। पुलिस के मुताबिक अलीपुर खुर्द में अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा से मिलने उसके घर पहुंच गया था, जहां गांव के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। गांव के समझदार लोगों ने उसे छुड़वा दिया था। डेढ़ साल पहले युवक ने अपने पिता विनोद उपाध्याय को बताया कि वह मिलिट्री में भर्ती हो रहा है। डॉक्टरी परीक्षण के नाम पर उसने पिता से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। इसी दौरान वह अलीपुर खुर्द निवासी अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। बाद में उन्होंने शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बताया गया है दोनों पति-पत्नी सहारनपुर में कहीं रह रहे हैं। थाने में उसके खिलाफ किसी तरह का मामला दर्ज नहीं है। गुलशन के पिता की माली हालत अच्छी नहीं है। इनकी गांव में चार बीघा जमीन है। गुलशन के पिता विनोद उपाध्याय तितावी शुगर मिल में मजदूरी करते हैं। परिवार में दो भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़ा है। तितावी पुलिस ने पूरी जानकारी सहारनपुर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें