फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत को छुड़ाने में बदमाशों तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

दिल्ली से अपहरण किए गए युवक को छुड़ाने के लिए सिखेड़ा पुलिस बदमाशों तक जा पहुंची। बदमाशों ने युवक का अपहरण कर परिजनों से ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पुलिस को सफलता मिली है।
सिखेड़ा के गांव बहादरपुर दीपक पुत्र मुकेश दिल्ली के रोहणी इलाके में वेल्डिंग करने का काम करता है। चचेरे भाई मनोज ने बताया कि 27 दिसंबर को दीपक का फोन आया था कि वह घर आ रहा हूं। उस दिन देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद मिला। परिवार के लोग उसकी तलाश में दिल्ली पहुंचे। परिजनों ने दिल्ली में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तक नहीं लिखी थी। चचेरे भाई का कहना है कि रविवार को बदमाशों ने उसके फोन पर कॉल करके कहा कि उन्होंने दीपक का अपहरण किया है। बदमाशों ने फोन पर ढाई लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर दीपक को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भयभीत परिजन समाजसेवी दानवीर को साथ लेकर सांसद डा. संजीव बालियान के पास पहुंचे। सांसद ने एसएसपी से बातचीत कर सिखेड़ा थाने में अपहरण मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरण के मामले में दिल्ली पहुंची। पुलिस ने दिल्ली से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में संदिग्ध युवक के जरिए बदमाशों का पता चल चुका है। उधर, थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि बदमाशों ने दीपक का अपहरण करके परिजनों से फिरौती मांगी थी। बृहस्पतिवार को दीपक को सकुशल बरामद का अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें