फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना।
विज्ञापन

मोहल्ला पीरशाह विलायत निवासी यूसुफ की पत्नि बेगम एक सप्ताह पहले पैैर में गोली लगने से घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में बेगम को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सालय में उपचार के दौरान बेगम की मौत हो गई थी। इस घटना में बेगम के परिजनों ने घर में घुसकर गोली मारने तथा नकदी लूटने का आरोप लगाया था। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने इस घटना के आरोपी आबाद को सोमवार को गिरफ्तार किया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आबाद का चालान कर दिया।
विज्ञापन


मीट सहित आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना। अवैध रूप से घर में पशु काटने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला पीर शाह विलायत का रहने वाला नसीम अवैध रूप से अपने घर में पशु काटने का कार्य करता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर नसीम को गिरफ्तार किया। उसके घर से पुलिस ने 40 किलो मीट बरामद किया। पुलिस ने गोमांस होने के कारण पशु चिकित्साधिकारी मंशाराम से मीट के नमूने करवाए। पुलिस ने पूछताछ के बाद नसीम का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें