फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई गई दो लाख की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ने थाने जाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

रामराज थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने देवल गंगनहर पटरी पर नाकेबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को पकड़ा। ट्राली में फट्टे डालकर उनके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को देखकर तीन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्टीम कार की तलाशी लेने पर 54 पेटी अंग्रेेजी शराब की बरामद हुई। इन पेटियों में पव्वे भरे थे। गिरफ्तार तस्कर संदीप पुत्र मामचंद, अर्जुन पुत्र कश्मीरा, निवासीगण देवल तथा राजेश पुत्र राममल, निवासी खरखौदा ने बताया कि शराब की तस्करी कर सोनीपत से बिजनौर ले जा रहे थे। उधर, मीरापुर पुलिस ने संभलहेड़ा में संपत्ति विवाद के कारण झगड़ रहे दो भाइयों अंकित और रोहित का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें