फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खादर में ट्रकों में लदे पशुओं को छोड़ने पर किसानों का बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा खादर में ट्रकों में लदे पशुओं को छोड़ने पर बखेड़ा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ गंगा खादर में ट्रकों में भरकर लाए गए पशुओं को छोड़ने पर किसानों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। किसानों ने गांव प्रधान व ग्राम सचिव का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। वन विभाग और पुलिस ने गोधन से भरे ट्रकों को वापस भेजा। गंगा खादर के किसानों ने जिलाधिकारी से फसलों की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को शुकतीर्थ के गंगा घाट से गंगा खादर क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर गोवंश से भरे सात ट्रक आकर रुके। इन ट्रकों में गोवंश को बेरहमी से भरा गया था, जिनमें कई गोवंश मरे हुए भी थे। किसानों ने इन ट्रक चालकों को घेर लिया, जिसको लेकर ट्रकों के साथ आई वीआईपी गाड़ी में सवार लोग सहम गए। किसानों के पूछताछ करने पर ट्रक चालक गोवंश लाने के बारे में जवाब देने से बचने लगे। इस पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने ट्रकों की सात आए कार में सवार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव का भी घेराव किया। सूचना मिलने पर थाना भोपा प्रभारी डा. बीपी सिंह पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों को गंगा खादर में गोवंश को किसी भी सूरत में नहीं छोड़े जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसान शांत किया। हंगामे की सूचना पर वन विभाग टीम भी मौके पर पहुंची। किसान सरदार पलविंद्र, अमीर सिंह, मोनू राणा, राहुल, दिलबांग, मांगेराम सैनी, कुलवंत, विकास, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश, ज्ञानसिंह सैनी प्रधान आदि किसानों ने बताया कि आवारा पशु उनकी सालभर की मेहनत की फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रकों में बघरा ब्लाक के गांव सोंहजनी से गोवंश भरकर लाए गए हैं। वन विभाग के दरोगा शबी हैदर, खुर्शीद आलम, रमेश और पुलिस ने इन गोवंश से भरे ट्रकों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें