फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने एम्बुलैंस में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ट्रक की एंबुलेंस में टक्कर लगने से एंबुलेंस में सवार गर्भवती सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव से गांव की आशा बेबी (35) बृहस्पतिवार को अपने गांव की गर्भवती महिला गुलशाना (25) पत्नि माजिद को सरकारी एंबुलेंस से जौला गांव से कस्बे की सीएचसी पर आ रही थी। गांव कि ही महिला बबली (25) ईदन (62) भी उनके साथ थी। जौला और बुढ़ाना के बीच मेरठ-करनाल हाइवे क्रासिंग पर तेज गति से आ रहे एक ट्र्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार चारों महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को सीएचसी पर भर्ती करवाया। उधर, पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें