फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर मां-बेटी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुस कर मां-बेटी पर किया हमला
विज्ञापन

तितावी। गांव धनसैनी की मुनेश के पति की करीब आठ साल पहले गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, तभी से उसकी मां बाला अपनी पुत्री के साथ रहती हैं। मुनेश के मकान के बाहर सरकारी नल लगा हुआ है। नल पर पशु नहलाने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। इसी बात की रंजिश में मुनेश जब अपने चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि असूल, विशाल, पूजा, साक्षी धारदार हथियार लेकर आ गए। हमलावरों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जान बचाने के लिए घर की ओर भागी, तो हमलावर मकान में घुस गए और तबल से वार कर उसे घायल कर दिया। अपनी पुत्री को बचाने आयी बाला की भी जमकर पिटाई की गई। शोर शराबा सुनकर पड़ौसी आए तो हमलावर फरार हो गए। दोनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें