फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैठ से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव हरिनगर निवासी नीरज कुमार बाइक लेकर गांव झबरपुर की पैंठ में सामान खरीदने गया। वह बाइक को सड़क पर खड़ा करके पैठ में सामान खरीदने लगा। इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
खैर की लकड़ी चोरी का मुकदमा
पुरकाजी। गांव धमात गंगनहर की पटरी से शनिवार की रात को चोरों ने खैर की लकड़ी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने क्षेत्रीय वनरक्षक राहुल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर को जेल भेजा
पुरकाजी। गांव खाईखेड़ी में दूध की डेरी से बैट्री चोरी हो गए थे। घटना में पुलिस ने गांव के ही अंकित कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया।
उत्तराखंड पुलिस को चकमा दे फरार
पुरकाजी। कस्बे में बदमाश की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस दबिश देने पहुंची। बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। रविवार की सुबह करीब छह बजे उत्तराखंड की कोतवाली झबरेड़ा पुलिस कार में अपने साथ एक बदमाश को लेकर पुरकाजी बस स्टैंड पहुंची। जैसे ही गाड़ी बस स्टैंड के सामने रुकी और उसमें बैठे बदमाश ने वहां पर खड़े अपने एक अन्य साथी की तरफ इशारा किया। इशारा करते ही खड़ा बदमाश पुलिस को देखकर भाग निकला, जिसको पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान पीछा करते हुए एक पुलिस कर्मी रास्ते में बने नाले में गिरने से घायल भी हो गया, लेकिन काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस से जानकारी की गई तो पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें