फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजार गई युवती का अपहरण, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार गई युवती का अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र निवासी युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती के पिता ने पचेंडा कलां के प्रधान के रिश्तेदार पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है। घटना से पीड़ित के परिवार में दहशत है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पचेंडा कलां निवासी एक व्यक्ति वर्तमान में नई मंडी की अंकित विहार कॉलोनी में रहता है। उसका आरोप है कि बुधवार शाम को उसकी बेटी बाजार से सब्जी लेने गई थी। यहां से उसका तीन युवक अपहरण कर फरार हो गए। युवती के अपहरण से परिजनों में दहशत है। युवती के पिता ने नई थाने में तहरीर देकर पचेंडा निवासी प्रधान के रिश्तेदार लोई सराय के रहने वाले प्रताप उर्फ बिल्लू और उसके दो साथियों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के चंगुल से उसकी बेटी को छुड़ाने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती लापता, सहेली को हिरासत में लिया
मुजफ्फरगर। अवध विहार से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने उसकी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में उसकी सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अवध विहार निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन बुधवार को किसी कार्य से घर से निकली थी। उसके बाद वह लौट कर घर नहीं पहुंची। उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद कोई खबर नहीं मिल सकी। परिजनों ने उसके अपहरण होने का शक जताया है। पुलिस ने इस मामले में लापता युवती की सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें