फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने महिला के पास से उड़ाया रुपयों से भरा थैला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/ केराकत। बैंक से घर जा रही महिला के पास से उचक्कों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। थैले में 32 हजार रुपये थे। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी गांव निवासी भरत की पत्नी चम्पा अपनी बहू सुदामा के साथ गुरुवार को स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में से रुपये निकालने आई थी। बैंक से उसने पीएम आवास का 32 हजार रुपये निकाले और नरहन में स्थित एक दुकानदार को देने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और पीछे बैठा युवक महिला के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। दोनों फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो तो कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन उचक्कों का पता नहीं चला। चम्पा ने बताया कि झोले में 32 हजार रुपये नकद के साथ साथ सोने का एक कनफूल, बैंक पासबुक और बिजली की रसीद भी थी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ढांढस बंधाते हुए साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें