फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने होटल कर्मियों को पीटा, एटीएम का केबिन तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों ने होटल कर्मियों को पीटा, एटीएम का केबिन तोड़ा
विज्ञापन

मंसूरपुर। मंसूरपुर में भोजन की क्वालिटी को लेकर किसानों ने होटलकर्मियों की पिटाई कर दी। हमलावरों ने एक एटीएम के कांच के केबिन को भी तोड़ दिया। होटल मालिक की ओर से हमलावर किसानों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिल रोड पर पैंठ में बोपाड़ा निवासी माइकल पुत्र सुभाष का होटल है। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे कुछ किसान शुगर मिल में गन्ना लेकर आए हुए थे, खाने के लिए होटल पर पहुंचे। होटल पर खाने की क्वालिटी को लेकर किसानों का होटलकर्मियों के साथ झगड़ा हो गया। होटल कर्मियों ने किसानों से कहा कि अब होटल बंद करने का समय आ गया है। हमारे पास यही खाना बचा है। होटल पर थाना शाहपुर के गांव उमरपुर निवासी माइकल का मामा सोमपाल पुत्र राम सिंह भी आया हुआ था। सोमपाल किसानों को समझाते हुए मिल की ओर ले जा रहा था, तभी मिल रोड पर एक एटीएम के पास अचानक किसानों ने लाठी डंडों तथा ईंटों से सोमपाल पर हमला कर दिया। हमलावर किसानों ने सोमपाल के साथ मारपीट करते हुए एटीएम के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोमपाल को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया। माइकल की ओर से अज्ञात हमलावरों खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि होटल मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर मिल गई है। हमलावर गांव लछेड़ा तथा गांव कूकड़ा के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें