फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याऊ के विवाद में दो समुदाय आए आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
प्याऊ के विवाद में दो समुदाय आए आमने सामने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भगत सिंह रोड स्थित प्याऊ को लेकर दो समुदाय के लोग बृहस्पतिवार शाम आमने-सामने आ गए। एक वर्ग के दुकानदारों ने प्याऊ पर रेलिंग लगाने पहुंचे ठेकेदार को काम करने से रोक दिया, जिस पर बीजेपी व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता की जा रही थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह रोड पर स्थित प्याऊ से कुछ माह पूर्व जिला प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद अवैध रूप से किया गया अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद विगत एक जनवरी से शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की निधि से उक्त प्याऊ के लिए काम शुरू किया गया था, जिसे लेकर नगरपालिका प्रशासन ने भी अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया था। इसके बाद से उक्त प्याऊ पर टंकियां व नल लगाने के साथ ही टाइल्स लगाकर भव्य रूप दिया जा चुका है। बृहस्पतिवार शाम काम करने वाला ठेकेदार उक्त प्याऊ पर स्टील रेलिंग लगाने के लिए पहुंचा था। जैसे ही ठेकेदार ने रेलिंग लगाने का काम शुरू किया, प्याऊ के पास स्थित मार्केट के एक वर्ग के दुकानदारों ने रेलिंग लगाने का विरोध करते हुए ठेकेदार को काम करने से रोक दिया। सूचना पर भाजपा व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और वर्ग विशेष के दुकानदारों द्वारा रेलिंग नहीं लगाने देने का विरोध किया, जिससे हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसआई नेत्रपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें