फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर में लूट के मामले में सराफ से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर में लूट के मामले में सराफ से पूछताछ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंगलौर में करीब एक हफ्ते पूर्व हुई लाखों की लूट के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को शहर के सराफा बाजार में दबिश देकर एक सराफ के प्रतिष्ठान पर जांच-पड़ताल की। शक के दायरे में आए सराफ से घंटों पूछताछ भी की गई, जिसके बाद टीम यहां से लौट गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में करीब एक हफ्ते पूर्व लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी लूटे जाने की बात सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार मंगलौर पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में लूटे गए जेवरात शहर के सराफा बाजार में एक प्रतिष्ठान पर बेचे जाने की जानकारी दी। सोमवार को पकड़े गए बदमाशों को साथ लेकर उत्तराखंड पुलिस शहर कोतवाली पहुंची और इंस्पेक्टर अनिल कपरवान को मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सराफा बाजार में बदमाशों द्वारा बताए गए प्रतिष्ठान पर पहुंचकर वहां घंटों जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने शक के दायरे में आए सर्राफ के प्रतिष्ठान पर जांच के साथ ही उससे पूछताछ भी जा रही है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस जांच के बाद लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें