फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दुराचार के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी युवती ने जामियानगर के युवक पर प्रेमजाल में फंसाने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, कुकृत्य की मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाने व धमकियां दिए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसकी जान-पहचान जामियानगर निवासी इरशाद से थी। आरोप है कि पांच मार्च को युवक उसे बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसने कई दिन तक युवती को बंधक बनाकर रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने इस दुष्कृत्य की अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के साथ ही अश्लील फोटो भी खींचे। विरोध करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती रही। कई दिन हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी के चंगुल से किसी तरह पीड़िता निकल भागी और अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी इरशाद व कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें