मंसूरपुर। पुलिस ने पुरबालियान में हुए विवाद में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया। 24 अगस्त को गांव में दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। सुमित पुत्र ब्रह्म सिंह की ओर से 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आबिद पुत्र गफ्फार निवासी मोहम्मदाबाद, जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आबिद गांव के शमशेर के यहां नौकरी करता है। 24 अगस्त को गांव में यह अफवाह फैल गई थी कि दूसरे पक्ष के लोगों ने आबिद की पिटाई कर दी है। इस अफवाहों लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे।
बाइक सवार घायल
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर रेलवे के लोहे के पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार भोपा निवासी इरशाद पुत्र शमीम घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को चिकित्सक यहां उपचार कराया। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।