फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचों के बल पर ट्रक चालक से 40 हजार रुपये लूटे 

Fri, 19 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी से लक्सर उत्तराखंड बजरी भरने जा रहे एक ट्रक चालक से बदमाशों ने तमंचों के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक चालक ने बदमाशों को अपनी तरफ आता देखकर ट्रक को भगा लिया और घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।  
विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। कस्बा निवासी पूर्व सपा नगराध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान का चालक शहजाद निवासी मुजफ्फरनगर 10 टायरा ट्रक को लेकर लक्सर उत्तराखंड बजरी भरने जा रहा था। ग्राम शेरपुर खादर के निकट सड़क पर एक पेड़ पड़ा होने के कारण उसने ट्रक रोक लिया। इसी बीच करीब आधा दर्जन बदमाश ट्रक में चढ़ गए और तमंचों के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए।

उसके बाद बदमाशों ने पीछे आ रहे दूसरे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो उसके चालक ने ट्रक भगा लिया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से घटना की जानकारी ली। ट्रक स्वामी सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और आसपास बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। ट्रक स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      
विज्ञापन


तीन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज      
पुरकाजी। 14 मई को ग्राम मलकपुरा निवासी एक युवती अपने घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी मां की तहरीर पर ग्राम मलकपुरा थाना पुरकाजी निवासी हरिओम पुत्र पाल्लू, सुशील पुत्र दियाराम और ग्राम लछेड़ा थाना मंसूरपुर निवासी प्रदीप पुत्र बाबूराम के विरुद्ध  युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की धारा 363, 366 के तहत मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें