फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव का अंतिम संस्कार कर लौटे दोनों परिवार भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शव का अंतिम संस्कार कर लौटे दोनों परिवार भिड़े, पथराव
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में अंगूठी पहनाई रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से चचेरे भाई की मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार कर घर लौटते ही दोनों परिवारों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि पथराव में दोनों से कोई घायल नहीं हुआ। इस घटना के बाद से आरोपी परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी परिवार बुधवार की रात में ही गांव छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गांव के चौकीदार के भाई की लड़की की अंगूठी पहनाने की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान लड़की के भाई द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में गांव के चौकीदार के लड़के यानि चचेरे भाई की गर्दन में गोली लगने घायल हो गया था। गोली एक रिश्तेदार को भी लगी थी। घायल युवक की एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। चौकीदार का बड़ा लड़का रेलवे विभाग में नौकरी करता है। उसके आने के बाद ही बुधवार की रात में पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अंतिम संस्कार करने के बाद घर आने पर दोनों परिवारों में गोली चलाने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसको लेकर दोनों परिवारों में जमकर मारपीट व पथराव हो गया। दोनों परिवारों में पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। आरोपी परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। आपस में दोनों परिवारों में विवाद अधिक न बढ़ जाए, इसी बात से भयभीत आरोपी परिवार रात में अपने मकान में ताला बंद करके गांव छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में कोई हर्ष फायरिंग होने की घटना की जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना की जानकारी करने के लिए दो दरोगा गांव में गए थे। गांव का एक भी ग्रामीण घटना के बारे में बताने को तैयार नहीं है। परिवार के गांव छोड़कर चले जाने की उनको कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें