फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से एक लाख रुपये और जेवरात ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र से एक लाख रुपये और जेवरात ठगे
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। ठगों ने एक छात्र को भूत का डर दिखा कर एक लाख रुपये और जेवरात ठग लिए। परिजनों ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि ठग एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आ गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबा विहार निवासी तसव्वुर का बेटा सुहेल अपने भाई के साथ गांधी कालोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जब वह ट्यूशन से लौट रहा था, तो कचहरी गेट के पास से कुछ युवकों ने रोक लिया और उसे बताया कि उसके मां-बाप के ऊपर भूत का साया है। यदि उनका उपचार नहीं किया गया, तो अनहोनी हो जाएगी। आरोप है कि ठगों ने छात्र से एक लाख रुपये, बाली व कुंडल मंगा लिए। ठग नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। छात्र को जब ठगी का अहसास हुआ, तो उसने अपने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी के अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बागोवाली निवासी युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर मौहल्ला रहमिया निवासी ताजवर ने पड़ोसी तबस्सुम, मेहताब, शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नाली से कूडा निकालने को लेकर कहासुनी होने पर आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें