फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुम्मा में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भुम्मा में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। भुम्मा गांव में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। पथराव होने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर हमलावरों को खदेड़ा और दोनों ओर से पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन

भुम्मा गांव में शनिवार शाम को यह घटना हुई। नरेश पक्ष ने पाल्ले पक्ष पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। रविदास मंदिर के पास इसी मामले को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। झगडे़ में लाठी डंडे चले और पथराव भी हो गया। इसी बीच हवाई फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर हमलावरों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। साथ ही दोनों ओर से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मीरापुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को लेकर दलित समाज के दो पक्ष भिड़े थे। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों ओर से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अभी तक किसी भी ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें