फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को चप्पलों से धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में मरीज की महिला तीमारदार से छेड़छाड़ कर रहे युवक को पीड़िता ने चप्पलों से धुन दिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को एक महिला अपने रिश्तेदार को देखने आई थी। आरोप है कि कुर्ता-पाजामा पहने एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। शुरू में तो महिला आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करती गई, लेकिन इसके बाद आरोपी की हिम्मत ओर बढ़ गई। आखिरकार पीड़िता का धैर्य जवाब दे गया और उसने आरोपी को पकड़कर चप्पल निकालकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

मर्डर मिस्ट्री: चंद मिनटों के अंतराल पर हुई दोनों की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार में युवक-युवती की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी पुलिस की थ्योरी को मजबूत कर दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के दो निशान हैं। इनके अनुसार, हत्यारे ने उसके चेहरे व गर्दन पर नीचे की तरफ धारदार हथियार से वार किए, जिससे निकले अत्यधिक खून से युवती की मौत हुई। उधर, युवक के सिर में गोली लगने की बात सामने आई है। दोनों की मौत के समय में केवल चंद मिनटों का ही अंतर है, जिससे साफ है कि युवक ने ही पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें