कार और दस लाख नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ा
भोपा। शादी से पहले ही दहेज मांगने पर सात के खिलाफ युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोरना निवासी पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसने बेटी का रिश्ता मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ किया था, तभी से ससुराल पक्ष के लोग कार और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि नहीं देने पर आरोपियों ने निकाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक रिजवान, फुरकान, इमरान,जमीला निवासी मुजफ्फरनगर व खेड़ी विरान निवासी अफजाल के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया है।
सांसद ने फुटबॉल खिलाड़ी निशु का किया सम्मान
भोपा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने भोपा पहुंचकर राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी का सम्मान किया। उन्होंने कस्बे में क्रीड़ा स्थल बनवाने का आश्वासन भी दिया।
सांसद डॉ बालियान ने कहा कि फुटबॉल खिलाड़ी निशु कुमार ने जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, वह काबिले तारीफ है। चंडीगढ़ फुटबॉल एकेडमी से करियर की शुरूआत करने वाले नीशु ने कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया है। जनता इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ बालियान ने निशु को सम्मानित किया। अरविंदराज शर्मा, डॉ वीरपाल निर्वाल, गन्ना समिति के चेयरमैन देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, हरीश राठी, विकास बालियान, कोच बंशी, एनसीसी अधिकारी कैप्टन अरविंद कुमार शिवाच, कैप्टन रमन सिंह, अवनीश कुमार, संजीव राठी, सूचिता, अनिता, अवतार सिंह नेगी, विनोद कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्था प्रबंधक धर्मपाल सिंह राठी और संचालन विपिन कुमार ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
किशोरी बरामद, आरोपी जेल भेजा
भोपा। किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को बयान के लिए न्यायालय में भेजा गया। कस्बा निवासी व्यक्ति ने पांच चार दिन पूर्व थाने पर ककरौली के गांव बेहड़ा सादात के रहने वाले मोहित के विरुद्ध थाने पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एसआई वीरसिंह ने शनिवार को कासमपुरा चौराहे से आरोपी सहित दोनों को पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया।