फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीम के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीम के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

भोपा। भोपा पुलिस ने भोकरहेड़ी के नसीम हत्याकांड ने नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के कसबा भोकरहेड़ी में छह दिन पहले नसीम की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने बेटे के जन्मदिन पर केक लेकर घर लौट रहा था। नसीम की हत्या की सूचना पर सैकड़ों लोगों ने जाम लगाकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल पाया था। इस संबंध में मृतक के चाचा नजर मोहम्मद ने भोकरहेड़ी निवासी एवं नसीम की पत्नी आयशा उर्फ पिंकी के मायका पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा कायम कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस का सरदर्द बना हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद राजेश और उसके बेटे प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश डाल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें