फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने युवती को तेजाब डालने की धमकी दे डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के बहसूमा क्षेत्र एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी पर उसको प्रेमजाल में फंसा कर तीन वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने युवती को मुकदमे में फैसला नहीं करने पर तेजाब डालकर झुलसाने की धमकी दी है। धमकी से पीड़िता पूरी तरह से भयभीत है। युवती ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र निवासी युवती की बहन की शादी जानसठ क्षेत्र के गांव में हुई थी। युवती का अपनी शादीशुदा बहन की ससुराल में आना जाना रहता था। इस दौरान बहन की ससुराल के गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का आरोप है कि वह पिछले तीन वर्ष से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता ने 12 जनवरी को थाने में आरोपी के विरुद्ध यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। सोमवार को पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ थाने में पहुंची। पीड़िता ने इंस्पेक्टर आरवी कॉल को बताया कि आरोपी व उसके रिश्तेदार उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर आरोपी तेजाब डालकर उसका चेहरा झुलसाने की धमकी दी है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें